जरुरी जानकारी | रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 74.58 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तीन कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 30 पैसे की हानि दर्शाता 74.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, चार जनवरी तीन कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 30 पैसे की हानि दर्शाता 74.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के कारोबारी सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप और आर्थिक पुनरुद्धार पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ने के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.49 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.46 और नीचे में 74.61 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 30 पैसे की गिरावट के साथ 74.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 74.28 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 96.23 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.29 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 672.71 अंक की तेजी के साथ 59,855.93 अंक पर बंद हुआ।

वृहद घरेलू आर्थिक मोर्चे पर दिसंबर, 2021 में भारत का निर्यात सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 37.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

सोमवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर में आयात भी 38 प्रतिशत बढ़कर 59.27 अरब डॉलर का हो गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व द्वारा अनुमान से कहीं पहले ब्याज दर में बढ़ोतरी किये जाने की संभावनाओं को देखते हुए भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले कमजोर हो गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट