जरुरी जानकारी | रुपया 29 पैसे की गिरावट के साथ 74.57 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख को देखते हुए विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 29 पैसे की हानि दर्शाता 74.57 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, चार जनवरी विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख को देखते हुए विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 29 पैसे की हानि दर्शाता 74.57 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के कारोबारी सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप और आर्थिक पुनरुद्धार पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ने के साथ-साथ कच्चे तेल की मजबूत होती कीमतों के कारण रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.49 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 74.46 और नीचे में 74.61 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 29 पैसे की गिरावट के साथ 74.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 74.28 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 96.23 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.29 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 672.71 अंक की तेजी के साथ 59,855.93 अंक पर बंद हुआ।

वृहद आर्थिक मोर्चे पर दिसंबर, 2021 में भारत का निर्यात सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 37.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

सोमवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर में आयात भी 38 प्रतिशत बढ़कर 59.27 अरब डॉलर का हो गया। वहीं कच्चे तेल का आयात 65.17 प्रतिशत बढ़कर 15.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\