जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 82.01 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल आयातकों और अन्य की लिवाली बढ़ने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, चार जुलाई तेल आयातकों और अन्य की लिवाली बढ़ने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

हालांकि, स्थानीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के रुख और विदेशी कोषों के सतत निवेश प्रवाह से निचले स्तर पर रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.87 के दिन के उच्चतम स्तर और 82.03 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 102.99 हो गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, "तेल आयातकों और हेजिंग करने वाले (जोखिम से बचने के उपाय करने वाले) की ओर से सौदेबाजी के बाद रुपये ने सुबह की बढ़त खत्म हो गई और एशियाई मुद्राओं में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला बन गया। अमेरिकी बाजारों के बंद होने के कारण सट्टेबाजी की गतिविधियां और निवेश प्रवाह सीमित रहे।"

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 274 अंक बढ़कर अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 65,479.05 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार शुद्ध रूप से 2,134.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड