जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.40 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को सीमित कारोबार के दौरान 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में रुपये में तेजी थी, लेकिन वह बरकरार नहीं रह पायी।

मुंबई, 18 अक्टूबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को सीमित कारोबार के दौरान 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में रुपये में तेजी थी, लेकिन वह बरकरार नहीं रह पायी।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.21 पर खुला। कारोबार के दौरान 82.02 के उच्च स्तर और 82.40 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव 82.30 प्रति डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 112.24 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत घटकर 91.37 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज के विदेशीमुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैय्या ने कहा कि पिछले कुछ सत्रों से रुपये में एक सीमित दायरे में घट बढ़ हो रही है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के नये वित्त मंत्री जेरेमी हंट के कर कटौती प्रस्ताव को रद्द करने के निर्णय से बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा है। अब कारोबारियों का ध्यान अमेरिका के औद्योगिक उत्पादन पर होगा। अगर आंकड़ा अच्छा रहता है, तो डॉलर को समर्थन मिल सकता है।

सोमैया ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 82.20 से 82.80 के दायरे में रह सकता है।

इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 549.62 अंक की तेजी के साथ 58,960.60 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने मंगलवार को 153.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स