जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी पूंजी की निकासी होने के कारण रुपये में यह गिरावट आई।
मुंबई, 13 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी पूंजी की निकासी होने के कारण रुपये में यह गिरावट आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, कच्चे तेल कीमतों में आई नरमी तथा प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.78 पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.20 के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत घटकर 104.19 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.72 प्रतिशत घटकर 81.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 897.28 अंक की गिरावट के साथ 58,237.85 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,061.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)