जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.60 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मुद्रास्फीति की चिंताओं के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की आरंभिक हानि काफी कम हो गई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 13 दिसंबर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मुद्रास्फीति की चिंताओं के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की आरंभिक हानि काफी कम हो गई और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि शेयर बाजार में पूंजी प्रवाह बढ़ने और स्थानीय शेयरों में तेजी आने के कारण रुपये की गिरावट सीमित रही।

बाजार सूत्रों ने कहा ब्याज दर के संदर्भ में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले निवेशकों में जोखिम से बचने की धारणा के कारण भी कारोबार प्रभावित हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.63 के स्तर पर नीचे खुला और कारोबार के अंत में यह नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.56 के उच्चस्तर और 82.90 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.51 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 5.88 प्रतिशत के स्तर पर आ गई है, जो रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से नीचे है। हालांकि, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में चार प्रतिशत की गिरावट आई है। मंगलवार को अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) तथा आने वाले दिनों मे नीतिगत दर की घोषणा के मद्देनजर रुपये में 82.25-83.25 के बीच घट-बढ़ हो सकती है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 104.98 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.73 प्रतिशत बढ़कर 79.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 402.73 अंक बढ़कर 62,533.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 619.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan One-Off T20I Match Preview: सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आज खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Japan National Cricket Team One-Off T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं टीम इंडिया बनाम जापान ऐतिहासिक टी20 मुकाबले का लाइव लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Bronze Medal Match Live Score Update: निशिन में पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच खेला जा रहा हैं ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Japan One-Off T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम जापान ऐतिहासिक टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी