जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 72.62 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भरत और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप फिर बढ़ने से पैदा चिंताओं के बीच बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 72.62 (अनंतिम) पर बंद हुई।

मुंबई, 25 मार्च भरत और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप फिर बढ़ने से पैदा चिंताओं के बीच बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ 72.62 (अनंतिम) पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 72.68 पर खुला। सत्र के दौरान रुपये की आरंभिक हानि कुछ कम हो गई । स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर अंत में 72.62 रुपये प्रति डॉलर रही जो पिछले बंद से सात पैसे हल्की है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के साथ डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.66 हो गया।

कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.32 डॉलर प्रति बैरल पर था।

विश्लेषकों का मानना है कि भारत में कोविड-19 महामारी के दूसरे दौर की लहर और यूरोप में तीसरे दौर की लहर से वैश्विक अर्थ व्यवस्था में सुधार को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। इसका असर विदेशी विनिमय बाजार पर भी पड़ रहा है।

इस बीच, बीएसई 30 सेंसेक्स 740 अंक की गिरावट के साथ 48,440.12 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,951.90 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी