जरुरी जानकारी | रुपया डालर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ करीब दो माह के निम्नतम स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्च तेल की कीमतों में निरंतर वृद्धि तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 23 पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 74.55 पर बंद हुई।

मुंबई, एक जुलाई कच्च तेल की कीमतों में निरंतर वृद्धि तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 23 पैसे की हानि के साथ प्रति डालर 74.55 पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपया कमजोरी के रुख के साथ 74.37 पर खुला। पिछले सत्र में विनिमय दर 74.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

कारोबार के दौरान इसमें 74.34 से 74.63 रुपये प्रति डालर के दायरे में उतार चढ़ाव आने के बाद अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 74.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 27 अप्रैल के बाद का सबसे कमजोर बंद स्तर है।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में 36 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 92.47 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 164.11 अंक की गिरावट के साथ 52,318.60 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.96 प्रतिशत बढ़कर 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर था।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे

और उन्होंने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,245.29 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\