जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 87 पैसे की गिरावट के साथ 73.38 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी मुद्रा डालर के मजबूत होने से विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 87 पैसे की गिरावट दर्शाता प्रति डालर 73.38 (अनंतिम) रुपये पर बंद हुआ।

मुंबई, 30 मार्च कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी मुद्रा डालर के मजबूत होने से विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 87 पैसे की गिरावट दर्शाता प्रति डालर 73.38 (अनंतिम) रुपये पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.85 पर खुला। सत्र के दौरान रुपया 72.77 रुपये और 73.47 के बीच घूमने के बाद अंत में 87 पैसे की हानि दर्शाता 73.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बंद के समय विनिमय दर 72.51 रुपये प्रति डॉलर थी।

‘होली’ त्यौहार के मौके पर सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के साथ डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.12 पर आ गया था।

कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.53 डॉलर प्रति बैरल पर था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,128.08 अंक की तेजी के साथ 50,136.58 अंक पर बंद हुआ।

एक्स्चेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुक्रवार को 50.13 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट