जरुरी जानकारी | रुपये में तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी, नौ पैसे टूटकर 74.71 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट जारी रही। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई और बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रूपूये की विनिमय दर नौ पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.71 पर बंद हुई।

मुंबई, आठ जुलाई रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट जारी रही। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई और बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रूपूये की विनिमय दर नौ पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.71 पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की विगत बैठक ब्यौरा सामने आने के बाद भविष्य में सख्त मौद्रिक नीति अपनाये जाने का संकेत मिलने से अमेरिकी मुद्रा अपने अन्य प्रतिद्वन्द्वी एशियाई मुद्राओं के मुकाबले मजबूत हो गयी।

सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट ने हालांकि रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा दिया।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.75 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.84 से 74.65 रुपये के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट दर्शाता 74.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया प्रति डॉलर 74.62 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत घटकर 92.47 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 485.82 अंक की हानि के साथ 52,568.94 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल बाजार का संकेत माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.68 प्रतिशत घटकर 72.93 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 532.94 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\