जरुरी जानकारी | रुपये में चौथे दिन भी गिरावट जारी, 19 पैसे और टूटकर 74.74 प्रति डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में आगे और तेजी आने की उम्मीदों से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई जिससे डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और शुक्रवार को स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 19 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.74 (अस्थायी) पर बंद हुई।

मुंबई, दो जुलाई अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में आगे और तेजी आने की उम्मीदों से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई जिससे डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और शुक्रवार को स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 19 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.74 (अस्थायी) पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के रुख के साथ 74.71 पर खुला। पिछले सत्र में विनिमय दर 74.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

कारोबार के दौरान इसमें 74.65 से 74.87 रुपये प्रति डालर के दायरे में उतार-चढ़ाव आने के बाद अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 19 पैसे गिरकर 74.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में रुपये में 55 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 92.63 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 166.07 अंक की तेजी के साथ 52,484.67 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक खनिज तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत घटकर 75.73 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,245.29 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\