जरुरी जानकारी | रुपये में तीन दिनों से जारी गिरावट थमी, 11 पैसे की तेजी के साथ 72.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के समर्थन से शुक्रवार को रुपये में तीन सत्रों से जाारी गिरावट थमी और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 11 पैसे की तेजी दर्शाता 72.51 पर बंद हुआ।

मुंबई, 26 मार्च विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के समर्थन से शुक्रवार को रुपये में तीन सत्रों से जाारी गिरावट थमी और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 11 पैसे की तेजी दर्शाता 72.51 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.51 पर खुला। सत्र के दौरान रुपया 72.37 रुपये और 72.53 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंक में 11 पैसे की तेजी दर्शाता 72.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को बंद के समय विनिमय दर 72.62 रुपये प्रति डॉलर थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के साथ डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की हानि के साथ 92.71 पर आ गया था।

कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.25 डॉलर प्रति बैरल पर था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 568.38 अंक की तेजी के साथ 49,008.50 अंक पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर रुपया महज एक पैसे की तेजी के साथ बंद हुआ।

होली त्यौहार के कारण विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार सोमवार को बंद रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू