जरुरी जानकारी | रुपये में चार दिन से जारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले मामूली बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में चार सत्र से चली आ रही गिरावट पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के मजबूत होने से रुपये को समर्थन मिला और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दो पैसे मजबूती के साथ 74.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 13 नवंबर रुपये में चार सत्र से चली आ रही गिरावट पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के मजबूत होने से रुपये को समर्थन मिला और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दो पैसे मजबूती के साथ 74.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

हालांकि, बाजार सूत्रों ने कहा कि आयातकों और बैंकों की डॉलर मांग से भारतीय रुपये पर दबाव बना रहा।

यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.63 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.47 रुपये के उच्च स्तर और 74.71 रुपये के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे मजबूत होकर 74.62 पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर हालांकि, रुपये में 54 पैसे अथवा 0.72 प्रतिशत की गिरावट रही है।

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Bumper Lottery and Prize List: जाने कैसें खरीदें महाराष्ट्र, पंजाब, नागालैंड, गोवा राज्य लॉटरी? ऐसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत गिरकर 92.82 रह गया।

वैश्विक तेल मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.60 प्रतिशत गिरकर 43.27 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: वेलिंगटन में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें