जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.99 पर स्थिर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में गिरावट के रुख और विदेशी कोषों के बिकवाली दबाव से सोमवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा बाजार में रुपये को मिला शुरुआती लाभ लुप्त हो गया और भारतीय मुद्रा 83.99 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुई।

मुंबई, सात अक्टूबर घरेलू बाजारों में गिरावट के रुख और विदेशी कोषों के बिकवाली दबाव से सोमवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा बाजार में रुपये को मिला शुरुआती लाभ लुप्त हो गया और भारतीय मुद्रा 83.99 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और इजराइल एवं ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला। हालांकि विदेशी मुद्रा भंडार के सर्वकालिक उच्च स्तर से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.96 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.95 प्रति डॉलर के ऊपरी और 83.99 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहने के बाद 83.99 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को रुपया 83.99 प्रति डॉलर पर ही रहा था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि विदेशी कोषों की बिकवाली के दबाव और घरेलू बाजारों में कमजोरी के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से रुपये पर दबाव बढ़ सकता है।’’

चौधरी ने कहा कि मुद्रा कारोबारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों से संकेत ले सकते हैं। इसके साथ बुधवार को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा था कि 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.588 अरब डॉलर बढ़कर 704.885 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 638.45 अंक टूटकर 81,050.00 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 218.85 अंक टूटकर 24,795.75 अंक पर बंद हुआ। यह शेयर बाजारों में गिरावट का लगातार छठा दिन रहा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 102.59 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 9,896.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस