जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 82.95 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में शुक्रवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में मजबूती रही। शेयर बाजार में तेजी के रुख के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले छह पैसे चढ़कर 82.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 12 जनवरी रुपये में शुक्रवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में मजबूती रही। शेयर बाजार में तेजी के रुख के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले छह पैसे चढ़कर 82.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने तथा डॉलर के मजबूत होने की वजह से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।

उन्होंने कहा कि निवेशक शाम में जारी होने वाले मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों को लेकर भी थोड़े चिंतित थे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.08 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.86 से 83.10 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के रुख के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की मजबूती के साथ 82.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विछले आठ कारोबारी सत्र में रुपये में 37 पैसे की मजबूती आई है। दो जनवरी को यह 83.32 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत घरेलू बाजारों और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण रुपये में तेजी आई। हालांकि, पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.38 पर रहा।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 847.27 अंक की तेजी के साथ 72,568.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 340.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड