जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 83.36 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के कमजोर रहने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 83.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 22 अप्रैल डॉलर के कमजोर रहने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 83.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.40 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.32 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर पर गया और 83.45 के निम्नतम स्तर तक आया। कारोबार के अंत में यह डॉलर के मुकाबले 83.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे मजबूत है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। तनाव कम होने से वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार होगा। अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी रुपये को समर्थन मिल सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, पश्चिम एशिया में कोई भी ताजा आक्रामक रुख से स्थिति बिगड़ सकती है। निवेशक इस सप्ताह अमेरिका से पीएमआई और मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्क रह सकते हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 106.17 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.69 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 560.29 अंक की तेजी के साथ 73,648.62 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,915.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट