जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 85.41 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अपने शुरुआती नुकसान से उबरकर 17 पैसे की तेजी के साथ 85.41 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के कारण रुपये को अत्यधिक हानि की स्थिति से उबरने में मदद मिली।

मुंबई, नौ मई विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अपने शुरुआती नुकसान से उबरकर 17 पैसे की तेजी के साथ 85.41 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप के कारण रुपये को अत्यधिक हानि की स्थिति से उबरने में मदद मिली।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण रुपया कमजोर रुख के साथ खुला। हालांकि, रिजर्व बैंक ने बड़ी गिरावट को रोकने के लिए कारोबार में हस्तक्षेप किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.88 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 84.32 के दिन के उच्चतम स्तर और 85.88 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा। कारोबार के अंत में रुपया 85.41 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो अपने पिछले बंद स्तर से 17 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपये में बृहस्पतिवार को ढाई साल से अधिक समय की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट देखी गई और यह डॉलर के मुकाबले 81 पैसे की गिरावट के साथ 85.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘सीमा पार भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच शुक्रवार को भारतीय रुपया कमजोर खुला। कमजोर घरेलू बाजार और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी रुपये पर दबाव डाला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा डॉलर की बिक्री की रिपोर्ट के साथ अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार के कारण सत्र के दूसरे हिस्से में रुपये में मजबूती आई।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.38 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.80 प्रतिशत बढ़कर 63.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा क्योंकि भारत-पाक तनाव बढ़ने के कारण रुपये पर दबाव बना रह सकता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और घरेलू बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति रुपये पर और दबाव डाल सकती है।

चौधरी ने कहा, ‘‘हालांकि, एफआईआई प्रवाह रुपये को निचले स्तरों पर सहारा दे सकता है। सप्ताहांत में तनाव कम होने पर भी रुपये को निचले स्तरों पर सहारा मिल सकता है।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 880.34 अंक टूटकर 79,454.47 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 265.80 अंक गिरकर 24,008.00 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुद्ध रूप से 2,007.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

यूपी में मिड-डे मील का बुरा हाल: महोबा में बाल्टी भर पानी में मिलाया 1 लीटर दूध, बच्चों को परोसा गया 'सफेद पानी' (Watch Viral Video)

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India: USA बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\