जरुरी जानकारी | रुपया 74.02 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख वाले कारोबार के बीच मंगलवार को रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह महज एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 74.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, नौ नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख वाले कारोबार के बीच मंगलवार को रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह महज एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 74.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.92 पर मजबूत खुला लेकिन इसने आरंभिक लाभ गंवा दिया। दिन में कारोबार के दौरान यह 73.85 के ऊंचे स्तर पर और 74.09 के निचले स्तर को छूने के बाद अंतत: एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 74.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.03 पर बंद हुआ था।

छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती का अनुमान लगाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 93.93 रह गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 112.16 अंक घटकर 60,433.45 पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\