जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 83.75 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 11 पैसे की तेजी के साथ 83.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चेतेल की कीमतों में गिरावट से रुपये में यह तेजी आई।

मुंबई, 17 सितंबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 11 पैसे की तेजी के साथ 83.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चेतेल की कीमतों में गिरावट से रुपये में यह तेजी आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि थोक मुद्रास्फीति के चार महीने के निचले स्तर पर आने तथा मजबूत घरेलू बाजार के कारण रुपये में मजबूती रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.87 पर खुला और कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.70 से 83.87 के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में 83.75 (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 11 पैसे अधिक है।

रुपया सोमवार को 83.86 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सकारात्मक घरेलू बाजारों और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी के कारण रुपये में तेजी आई। घरेलू बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहे हैं।’’

भारत की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 1.31 प्रतिशत रह गई, जबकि जुलाई में यह 2.04 प्रतिशत थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत गिरकर 100.60 रह गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत घटकर 72.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 90.88 अंक बढ़कर 83,079.66 अंक के अबतक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 34.80 अंक बढ़कर 25,418.55 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,634.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस