जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 83.76 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 10 पैसे की तेजी के साथ 83.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से रुपये में तेजी आई।

मुंबई, 17 सितंबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 10 पैसे की तेजी के साथ 83.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से रुपये में तेजी आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा थोक मुद्रास्फीति के चार महीने के निचले स्तर पर आने, मजबूत घरेलू शेयर बाजार और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से रुपये को मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.87 पर खुला और कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.70 से 83.87 के दायरे में घट बढ़ के बाद अंत में 83.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 10 पैसे अधिक है।

रुपया सोमवार को 83.86 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सकारात्मक घरेलू बाजारों और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी के कारण रुपये में तेजी आई। घरेलू बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।’’

भारत की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 1.31 प्रतिशत रह गई, जबकि जुलाई में यह 2.04 प्रतिशत थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 100.86 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.02 प्रतिशत बढ़कर 73.49 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 90.88 अंक बढ़कर 83,079.66 अंक के अबतक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 34.80 अंक बढ़कर 25,418.55 नये शिखर पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 482.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड