जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.19 पर स्थिर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आरंभिक आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.19 के भाव पर करीब करीब स्थिर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में उठापटक के बीच डॉलर- रुपये में सीमित घटबढ़ रही।
मुंबई, 13 जुलाई अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आरंभिक आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.19 के भाव पर करीब करीब स्थिर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में उठापटक के बीच डॉलर- रुपये में सीमित घटबढ़ रही।
कारोबार की शुरुआत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.20 पर खुला और सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद यह 75.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हो गया। इस लिहाज से पिछले कारोबार सत्र के बंद भाव में मुकाबले इसमें मात्र एक पैसे की मजबूती रही।
यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.
गत सप्ताहांत शुक्रवार को डॉलर- रुपये की विनिमय दर 75.20 रुपये प्रति डॉलर रही थी।
सोमवार को चार घंटे के कार्यसत्र में घरेलू मुद्रा ऊंचे में 75.08 रुपये और नीचे में 75.21 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद 75.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। इस प्रकार पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले यह एक पैसे मजबूत रही।
यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती का दर्शाने वाला सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 96.62 अंक रह गया।
वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 1.25 प्रतिशत गिरकर 42.70 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
इस बीच दुनियाभर में कोविड- 19 का संक्रमण फैलता जा रहा है। दुनियाभर में 1.29 करोड़ लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 5.69 लाख लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वहीं भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 8.78 लाख तक पहुंच गया है और मरने वालों की संख्या 23,174 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)