जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 70 पैसे की बढ़त के साथ 85.25 पर बंद, तीन दिन की गिरावट थमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर सूचकांक में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70 पैसे की बढ़त के साथ 85.25 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 23 मई डॉलर सूचकांक में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70 पैसे की बढ़त के साथ 85.25 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों में 53 पैसे की गिरावट के बाद रुपया शुक्रवार को महत्वपूर्ण बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सुधार और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह 85.95 पर खुला और फिर इसने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.11 के ऊपरी स्तर तथा 86.10 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया 85.25 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 70 पैसे अधिक है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे की गिरावट के साथ 85.95 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोर रुख और जोखिम लेने की धारणा में सुधार के कारण रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के कारण तेजी की रफ्तार थम सकती है।''

चौधरी ने कहा कि कारोबारी अमेरिका में मकानों की बिक्री के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। हाजिर बाजार में रुपये के 85 से 85.70 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.60 प्रतिशत गिरकर 99.36 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.22 प्रतिशत गिरकर 64.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 5,045.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\