जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 84.72 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

मुंबई, पांच दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ अपने अबतक के सबसे निचले स्तर से उबरकर तीन पैसे की बढ़त के साथ 84.72 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजारों में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला। हालांकि, सकारात्मक अमेरिकी डॉलर ने इसकी बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.72 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में एक सीमित दायरे में घूमता रहा और डॉलर के मुकाबले 84.70 के ऊपरी स्तर और 84.74 के निचले स्तर तक गया।

कारोबार के अंत में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 84.72 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपया बुधवार को 84.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, "हमें आशंका है कि मजबूत डॉलर और आर्थिक सुस्ती की चिंताओं के बीच रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी पूंजी के नए निवेश से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।"

चौधरी ने कहा, "अमेरिकी डॉलर और रुपये की हाजिर कीमत के 84.50 रुपये से 84.95 रुपये के बीच रहने के आसार हैं।"

निवेशक को शुक्रवार को आने वाली भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति का भी इंतजार है। इस नीति में मुद्रास्फीति और आर्थिक वृद्धि के बीच संतुलन साधने की कोशिश की जा सकती है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत गिरकर 106.15 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.53 प्रतिशत बढ़कर 72.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर बीएसई सेंसेक्स 809.53 अंक की बढ़त के साथ 81,765.86 अंक और निफ्टी 240.95 अंक चढ़कर 24,708.40 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,797.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू