जरुरी जानकारी | डॉलर क मुकाबले रुपया 72.95 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर एक पैसे के सुधार के साथ 72.95 पर बंद हुई।

मुंबई, तीन फरवरी घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच बुधवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर एक पैसे के सुधार के साथ 72.95 पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.96 रुपये प्रति डॉलर पर खुला तथा कारोबार के दौरान रुपये ने 72.92 रुपये के उच्च स्तर और 72.98 के निम्न स्तर को छुआ। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया मात्र एक पैसे की तेजी दर्शाता 72.95 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.03 अंक की नरमी के साथ 91.17 पर आ गया था।

एमीके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुद्रा शोध विभाग के प्रमुख, राहुल गुप्ता ने कहा कि बाजार को आगे के रुख के बारे में अधिक स्पष्टता हासिल करने के लिए रिजर्व बैंक के शुक्रवार को आने वाले नीतिगत निर्णयों का इंतजार है।

बंबई शेयर बाजार का बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 458.03 अंक की तेजी के साथ 50,255.75 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे जिन्होंने मंगलवार को 6,181.56 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.99 प्रतिशत बढ़कर 58.03 डालर तक पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर