जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 31 पैसे चढ़कर 81.51 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली का जोर रहने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की मजबूती के साथ 81.51 के भाव पर पहुंच गया।

मुंबई, चार अक्टूबर विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने और घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली का जोर रहने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की मजबूती के साथ 81.51 के भाव पर पहुंच गया।

हालांकि मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने से रुपये की मजबूती पर थोड़ा असर देखा गया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.66 के भाव पर मजबूती के साथ खुला और थोड़ी ही देर में इसने 81.51 रुपये प्रति डॉलर का स्तर भी हासिल कर लिया। पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में रुपये में 31 पैसे की बढ़त देखी गई।

सोमवार को रुपया 42 पैसे की गिरावट के साथ 81.82 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

घरेलू इक्विटी बाजार में बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार शुरू होते ही 1,000 से अधिक अंकों की जोरदार छलांग लगाई। इसी तरह एनएसई निफ्टी में भी 300 अंकों से अधिक की तगड़ी बढ़त देखी गई।

इस बीच दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाले डॉलर सूचकांक में 0.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 111.58 पर खिसक गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत बढ़कर 89.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को भारतीय बाजारों से बड़ी निकासी की थी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 590.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TMC Symbol Frozen: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिह्न किया फ्रीज; बंगाल उपचुनाव से पहले दोनों गुटों को बड़ा झटका

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: हरारे में ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

सूरत आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: मौसम अपडेट, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार और अफीम जब्त समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड