जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे चढ़कर करीब दो महीने के उच्च स्तर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने तथा घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 74.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 23 अगस्त विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने तथा घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 74.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये की तेजी को कुछ सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.27 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान 74.22 से 74.30 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह 17 पैसे की तेजी के साथ 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को यह डॉलर के मुकाबले 74.39 रुपये पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.27 रह गया।

वैश्विक मानक माना जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 3.45 प्रतिशत बढ़कर 67.43 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कल रात डॉलर सूचकांक में कमजोरी के रुख और वैश्विक शेयरों में तेजी के बाद एशियाई मुद्राओं में आई तेजी के अनुरूप रुपये में सुधार आया। महामारी के घरेलू मामलों की संख्या में गिरावट आने के साथ आर्थिक गतिविधियों के जोर पकड़ने से रुपये के पक्ष में झुकाव दिखा।’’

इस बीच शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 2,287.03 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला