जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे चढ़कर 79.65 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 79.65 पर पहुंच गया।

मुंबई, 20 सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे बढ़कर 79.65 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.70 पर खुला और फिर बढ़त के साथ 79.65 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की तेजी दर्शाता है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले तीन पैसे गिरकर 79.81 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत गिरकर 109.57 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत बढ़कर 92.10 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 28-30 सितंबर के बीच होगी और अंतिम दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

फिनरेक्स ट्रेजरी के ट्रेजरी प्रमुख कुमार भंसाली ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 79.50-79.90 के दायरे में रह सकता है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 312.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TMC Symbol Frozen: चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का नाम और 'फूल और घास' चुनाव चिह्न किया फ्रीज; बंगाल उपचुनाव से पहले दोनों गुटों को बड़ा झटका

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Score Update: हरारे में ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

सूरत आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: मौसम अपडेट, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार और अफीम जब्त समेत पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: हरारे में ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड