जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 79.57 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की आवक के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 79.57 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

मुंबई, नौ सितंबर घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की आवक के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 79.57 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.66 पर खुला। दिन के कारोबार में रुपये ने 79.47 का ऊपरी और 79.66 का निचला स्तर देखा।

अंत में यह डॉलर के मुकाबले 79.57 पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे अधिक है। रुपया बृहस्पतिवार को 79.69 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.98 प्रतिशत गिरकर 108.63 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.72 प्रतिशत बढ़कर 90.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विशेषज्ञों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेश में डॉलर के कमजोर होने से रुपया मजबूत हुआ।

बीएनपी परिबा में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के ब्याज दर में 0.75 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढ़ोतरी के चलते डॉलर पर दबाव बना।

उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्रास्फीति के कारण भी जोखिम वाली संपत्तियों पर दबाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, डॉलर में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।

चौधरी ने कहा कि अगले कुछ सत्रों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79-80.30 के दायरे में रह सकता है।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,913.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Prediction: अहम मुकाबले में इटली को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम इटली के बीच 29वें मुकाबले में कैसा रहेगा ईडन गार्डन्स की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम इटली के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Mumbai Shocker: मुंबई के दहिसर में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी निकला पीड़िता का दूर का रिश्तेदार

\