जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 76.50 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में आई नरमी के साथ डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 11 पैसे चढ़कर 76.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 29 अप्रैल अमेरिकी मुद्रा में आई नरमी के साथ डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 11 पैसे चढ़कर 76.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों में अमेरिका मुद्रा के मूल्य में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से रुपये को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.62 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 76.29 के उच्चतम और 76.63 के निचले स्तर तक गया। अंत में यह 11 पैसे मजबूत होकर 76.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया 76.61 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, बेहतर विदेशी निवेश, डॉलर सूचकांक में गिरावट और जोखिम वाली संपत्तियों में सुधार की उम्मीद से रुपये में तेजी आई।

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार प्रतिभागियों को कैंपस एक्टिववियर को मिले अधिक अभिदान के बाद एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से निवेश प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.6 प्रतिशत की गिरावट लेकर 102.98 पर रहा।

इसके अलावा, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 460.19 अंक की गिरावट के साथ 57,060.87 अंक और एनएसई निफ्टी 142.50 अंक टूटकर 17,102.55 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 109.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 743.22 करोड़ रुपये के शेयर ख़रीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें