जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे चढ़कर 85.59 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर होने के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 85.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, एक जुलाई विदेशी बाजार में डॉलर के कमजोर होने के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 85.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर फरवरी, 2022 के बाद से सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व की नीति पर बढ़ते प्रभाव ने केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर आशंकाओं को फिर से जगा दिया है।

इसके अलावा, ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें नरम रहीं, जिससे भारत के आयात खर्च को राहत मिली और मुद्रास्फीति को कम करने में मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.66 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान यह 85.34 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया। कारोबार के अंत में रुपया 85.59 पर बंद हुआ। इस तरह स्थानीय मुद्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पिछले बंद भाव से 17 पैसे की वृद्धि दर्ज की।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट के साथ 85.76 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर में गिरावट और वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने से रुपये में तेजी आएगी। सोना फरवरी, 2022 के बाद से सबसे निचले स्तर पर है और 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड का प्रतिफल कुछ समय के लिए 4.2 प्रतिशत से नीचे आ गया है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से तेज बढ़त पर लगाम लग सकती है। व्यापारी आईएसएम विनिर्माण पीएमआई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के भाषण से आगे के संकेत ले सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 85.20 से 85.85 के दायरे में रहने का अनुमान है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.46 प्रतिशत गिरकर 96.43 पर आ गया।

वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत गिरकर 66.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 90.38 अंक की तेजी के साथ 83,697.29 अंक पर और निफ्टी 24.75 अंक बढ़कर 25,541.80 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 1,970.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें