जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे टूटकर 87.21 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजारों में नरमी और विदेशी कोषों की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 87.21 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 27 फरवरी घरेलू बाजारों में नरमी और विदेशी कोषों की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 87.21 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका की ओर से हाल में शुल्क की घोषणाओं ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है, जिससे डॉलर मजबूत हुआ है। इसके अलावा, मासांत की डॉलर मांग ने भी डॉलर को बढ़ावा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.26 पर खुला और कारोबार के दौरान 87.12 प्रति डॉलर की ऊंचाई तथा 87.41 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में 87.21 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को रुपया 86.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बुधवार को ‘महाशिवरात्रि’ पर्व के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि घरेलू बाजारों में कमजोरी और एफआईआई द्वारा निरंतर निकासी के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। ... हालांकि, रिजर्व बैंक द्वारा किसी भी तरह के हस्तक्षेप और कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।’’

चौधरी ने कहा कि कारोबारी अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोर पीसीई मूल्य सूचकांक आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं। डॉलर-रुपया हाजिर मूल्य 87 से 87.60 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.59 हो गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.02 प्रतिशत बढ़कर 73.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 10.31 अंक की बढ़त के साथ 74,612.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 2.50 अंक गिरकर 22,545.05 अंक रह गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 3,529.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू