जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे टूटा, 74.76 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डॉलर के रुख में मजबूती के चलते रुपया बुधवार को 35 पैसे गिरकर 74.76 (अनंतिम) रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, चार नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डॉलर के रुख में मजबूती के चलते रुपया बुधवार को 35 पैसे गिरकर 74.76 (अनंतिम) रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 74.74 पर खुला, और कारोबार के अंत में 74.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

यह भी पढ़े | लड़की ने कहा ‘आंटी’ महिला ने कर दिया ये काम, यूपी के एटा की घटना.

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.41 पर बंद हुआ था।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना में पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन आगे चल रहे हैं लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी कांटे की टक्कर जारी है।

यह भी पढ़े | भारत ने काबुल विश्वविद्यालय परिसर में आतंकी हमले की निंदा की.

ताजा रिपोर्टों में 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ में से बाइडेन के 220 और ट्रंप के 213 पर जीत दर्ज करने का दावा किया गया है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़कर 93.88 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 2,274.40 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत बढ़कर 39.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\