जरुरी जानकारी | रुपया 33 पैसे टूटकर आठ सप्ताह के निचले स्तर 75.45 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 75.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के नये स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

मुंबई, छह दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 75.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के नये स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि तथा विदेशों में डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.22 पर खुलने के बाद ऊंचे में 74.19 और नीचे में 75.45 तक गया।

अंत में रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 75.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 12 अक्टूबर के बाद का सबसे कमजोर बंद स्तर है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और डॉलर की मजबूत मांग के बाद लगातार तीसरे दिन रुपये में गिरावट आई। निवेशकों ने आठ दिसंबर को निर्धारित रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसलों से पहले अपने जोखिम वाले सौदों की कटान की है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.23 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 2.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.58 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गयी।।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 949.32 अंक की गिरावट के साथ 56,747.14 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 3,356.17 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड