जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबला रुपया 23 पैसे टूटकर 76 के पार पंहुचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रूस-यूक्रेन संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 76.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, चार मार्च रूस-यूक्रेन संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 76.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि यह रुपये का 15 दिसंबर 2021 के बाद का सबसे कमजोर बंद स्तर है।

सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.06 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.99 और नीचे में 76.22 तक गया।

अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट के साथ 76.17 के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशीमुद्रा की सतत निकासी और कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों के कारण लगातार दूसरे सप्ताह रुपये में गिरावट आई है। समीक्षाधीन सप्ताह में रुपया 84 पैसे अथवा 1.11 प्रतिशत कमजोर हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘हालिया बाजार का माहौल रुपये के मुकाबले म डॉलर के पक्ष में है। कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण सरकार राजकोषीय लक्ष्य को प्राप्त करने से चूक जाये। जिंसों के अधिक दाम से मुद्रास्फीति बढ़ सकती हैं और केंद्रीय बैंक आने वाले महीनों में अपना रुख बदलने के लिए मजबूर हो सकता है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत कमजोर हो कर 98.05 पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.80 प्रतिशत घटकर 111.34 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बृहस्पतिवार को यह नौ साल में पहली बार 120 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया था।

घरेलू शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 768.87 अंक लुढ़क कर 54,333.81 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 6,644.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट