जरुरी जानकारी | रुपया 22 पैसे टूटकर 79.48 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 22 पैसे लुढ़ककर 79.48 (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह इसका सर्वकालिक निचला स्तर है।

मुंबई, 11 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 22 पैसे लुढ़ककर 79.48 (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह इसका सर्वकालिक निचला स्तर है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने रुपये के नुकसान पर कुछ अंकुश लगा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.30 पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान इसने 79.24 के उच्चतम तथा 79.49 रुपये के निचले स्तर को छुआ। अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 79.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह शुक्रवार को 79.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.56 प्रतिशत बढ़कर 107.60 अंक हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 86.61 अंक घटकर 54,395.23 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर का दाम 1.43 प्रतिशत घटकर 105.49 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\