जरुरी जानकारी | रुपया 21 पैसे टूटकर 75.20 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर में मजबूती के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 21 पैसे की कमजोरी के साथ 75.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 10 जुलाई विदेशों में डॉलर में मजबूती के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 21 पैसे की कमजोरी के साथ 75.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कोविड-19 महामारी के मामलों में बढ़ोतरी के बाद एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 96.7910 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया पिछले दिन के बंद भाव 74.99 के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 75.16 प्रति डॉलर पर खुला।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

दिन के कारोबार के दौरान रुपये में 75.12 रुपये के उच्चस्तर और 75.33 के निचले स्तर के बीच घट बढ़ हुई और अंत में यह 21 पैसे की हानि दर्शाता 75.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर रुपये में 54 पैसे की गिरावट आई है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 143.36 अंक की गिरावट के साथ 36,594.33 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड