जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 21 पैसे टूटकर 73.13 के स्तर पर आ गया।

मुंबई, 28 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 21 पैसे टूटकर 73.13 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.13 पर खुली, जो पिछले बंद के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 72.92 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 90.75 पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 1,688.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत गिरकर 55.47 डालर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\