जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल के महंगा होने के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 18 पैसे गिरकर 74.36 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 11 नवंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल के महंगा होने के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 18 पैसे गिरकर 74.36 के स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि, कारोबारियों के मुताबिक घरेलू इक्विटी बाजार में सकारात्मक रुख और कमजोर डॉलर ने स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया, जिसके चलते गिरावट को थामने में मदद मिली।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.24 पर खुला, और फिर दिन के ऊपरी स्तर 74.18 और निचले स्तर 74.50 के बीच झूलते हुए अंत में 74.36 पर बंद हुआ। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ।

पिछले सत्र में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे गिरकर 74.18 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से घरेलू मुद्रा पर दबाव देखने को मिला।

इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 3.26 प्रतिशत बढ़कर 45.03 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी