जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और 17 पैसे टूटकर 76.20 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, 16 जून चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और 17 पैसे टूटकर 76.20 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

सेना के अनुसार लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ 'हिंसक टकराव' के दौरान भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गये।

यह भी पढ़े | Lottery Sambad Results Today: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार चीन के साथ सीमा विवाद के अलावा विदेशी पूंजी निकासी और कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में मजबूत होकर 75.89 पर खुला। लेकिन बाद में बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और 17 पैसे टूटकर 76.20 पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.03 पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 75.77 और नीचे में 76.26 तक गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\