जरुरी जानकारी | भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच रुपया तीन सप्ताह के निचले स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच विदेशी मुद्रा बाजार से निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट से सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ तीन सप्ताह के निचले स्तर- 74.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, 24 जनवरी भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच विदेशी मुद्रा बाजार से निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट से सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ तीन सप्ताह के निचले स्तर- 74.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा जोखिम वाली परिसंपत्तियों के प्रति निवेश धारणा कमजोर होने से भी रुपये में गिरावट आई।

कारोबारियों को बाजार के आगे के संकेतों के लिए फेडरल रिजर्व की 25-26 जनवरी को होने वाली बैठक का इंतजार है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.43 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 74.42 और नीचे में 74.69 तक गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे टूटकर 74.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 27 दिसंबर, 2021 के बाद यह बंद स्तर देखने को नहीं मिला था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 95.75 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.18 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘आज जोखिम धारणा में और गिरावट आई और शेयर बाजार पर बिकवालों का नियंत्रण रहा। भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश वाली मुद्राओं में अच्छा कारोबार हुआ।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले, भू-राजनीतिक तनाव को लेकर किसी अनिश्चितता के कारण डॉलर में तेजी आ सकती है। परमार ने कहा कि विदेशी धन की निकासी और कमजोर घरेलू शेयर बाजार के बाद भारतीय रुपये ने सप्ताह की शुरुआत कमजोर रुख के साथ की।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,545.67 अंक की गिरावट के साथ 57,491.51 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 3,148.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट