जरुरी जानकारी | मुद्रास्फीतिक चिंताओं के नरम पड़ने से रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 82.49 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 11 पैसे की तेजी के साथ 82.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा मुद्रास्फीतिक दबाव कम होने से निवेशकों की धारणा सुधरने के साथ रुपये में तेजी आई।

मुंबई, 14 दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 11 पैसे की तेजी के साथ 82.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा मुद्रास्फीतिक दबाव कम होने से निवेशकों की धारणा सुधरने के साथ रुपये में तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.60 के स्तर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और कारोबार के अंत में यह 11 पैसे की तेजी के साथ 82.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.40 के उच्चस्तर और 82.71 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.60 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘मुद्रास्फीति के नरम पड़ने के बाद डॉलर के कमजोर होने से भारतीय रुपये ने इस सप्ताह के नुकसान की भरपाई की। कॉरपोरेट डॉलर प्रवाह के बढ़ने की उम्मीद और जोखिम-संबंधी भावनाओं में सुधार आने के कारण रुपये को समर्थन मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब सभी की निगाह आज देर रात आने वाले फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत घटकर 103.69 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत घटकर 80.47 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 144.61 अंक बढ़कर 62,677.91 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 372.16 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान