जरुरी जानकारी | रुपया 82.85 प्रति डॉलर के भाव पर लगभग स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में स्थिरता के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसा गिरकर 82.85 प्रति डॉलर के लगभग स्थिर स्तर पर रहा।

मुंबई, 23 मई घरेलू शेयर बाजार में स्थिरता के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसा गिरकर 82.85 प्रति डॉलर के लगभग स्थिर स्तर पर रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर में मजबूती रहने के कारण रुपये की तेजी सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.82 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसा कमजोर होकर 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.76 के उच्च स्तर और 82.84 के निचले स्तर तक आया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 प्रतिशत बढ़कर 103.52 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 18.11 अंक की तेजी के साथ 61,981.79 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत घटकर 75.97 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार की तेजी तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश प्रवाह बढ़ने के कारण रुपये में तेजी का रुझान था। हालांकि, डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 182.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें