जरुरी जानकारी | कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया 75.44 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल कीमतों में तेजी तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 75.44 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ।

मुंबई, सात दिसंबर कच्चे तेल कीमतों में तेजी तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 75.44 प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपये की गिरावट पर अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.31 पर मजबूत खुलने के बाद ऊंचे में 74.26 और नीचे में 75.49 तक गया।

अंत में रुपया महज एक पैसे की तेजी के साथ 75.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपये ने 74.35-74.50 के दायरे में कारोबार किया, क्योंकि डॉलर इंडेक्स में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। कोरोना के ओमीक्रॉन स्वरूप पर अनुकूल खबरों के बाद पूंजी बाजार में सकारात्मक रुख कायम हो गया जिससे रुपये की गिरावट थामने में मदद मिली। लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें रुपये के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। आगे चलकर रुपया 74.30-74.75 के दायरे में देखा जा सकता है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.37 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत दो प्रतिशत की तेजी के साथ 74.54 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गयी।।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 886.51 अंक की तेजी के साथ 57,633.65 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 3,361.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड