अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया सुधार के साथ प्रति डालर 75.69 पर खुला और कारोबार के दौरान मजबूत बना रहा। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद हुआ।

मुंबई, 26 मई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ में ढील बढ़ने से वृद्धि को गति मिलने की उम्मीद से रुपये में तेजी आयी।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया सुधार के साथ प्रति डालर 75.69 पर खुला और कारोबार के दौरान मजबूत बना रहा। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 29 पैसे मजबूत होकर 75.66 पर बंद हुआ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 75.95 पर बंद हुआ था।

मु्द्रा बाजार सोमवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर बंद था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और दुनिया भर में ‘लॉकडाउन’ में ढील बढ़ाये जाने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई और स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,353.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सलाह प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि अर्थव्यवस्था को दोबारा खोलने की उम्मीद में निवेशकों की भावनाएं मबजूत हुईं, जिससे रुपया मजबूत हुआ।

उन्होंने बताया कि विदेश में डॉलर के कमजोर होने से मंगलवार के कारोबार में रुपये को अतिरिक्त मजबूती मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड