देश की खबरें | महाकुंभ के दौरान उप्र के हर जिले से प्रयागराज के लिए बस चलाएं : योगी का अधिकारियों को निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए बसें चलाने का निर्देश दिया है, ताकि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु संगम में स्नान कर सकें।

लखनऊ, 11 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राज्य के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए बसें चलाने का निर्देश दिया है, ताकि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु संगम में स्नान कर सकें।

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।

शनिवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में योगी ने महाकुंभ के लिए रोडवेज की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ प्रमुख स्नान पर्वों पर ही नहीं, बल्कि पूरे महाकुंभ के दौरान सभी जिलों से प्रयागराज के लिए बसें संचालित की जाएं।

योगी ने इस बात पर जोर दिया कि बसों की समय सारिणी का व्यापक रूप से प्रचार किया जाना चाहिए और यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना चाहिए कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई कठिनाई न हो।

मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए कि बस चालक और परिचालक किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन न करें।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निजी बस संचालक श्रद्धालुओं से निर्धारित किराये से अधिक राशि न लें और क्षमता से अधिक सवारी लेकर न चलें।

सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए संगम स्नान को सुगम और आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज 7,000 बसें चलाने की तैयारी कर रहा है, जबकि मेला क्षेत्र के लिए 550 शटल बसें संचालित की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Preview: दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\