देश की खबरें | महाराष्ट्र में मजबूत भाजपा से सत्तारूढ़ गठबंधन को फायदा होगा: अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र में जिन लोकसभा सीटों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्य हैं, उन क्षेत्रों में भाजपा के जनसंपर्क करने से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को मजबूती ही मिलेगी।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र में जिन लोकसभा सीटों पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्य हैं, उन क्षेत्रों में भाजपा के जनसंपर्क करने से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को मजबूती ही मिलेगी।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कुछ दिन पहले ही कल्याण और मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया था जहां से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले शिवसेना खेमे के नेता क्रमश: श्रीकांत शिंदे और राहुल शेवाले सांसद हैं। ठाकुर के दौरे से भाजपा के सहयोगी दल में आगामी लोकसभा चुनाव में उसके भविष्य को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयीं।

श्रीकांत शिंदे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं और दूसरी बार कल्याण संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं शेवाले लोकसभा में शिवसेना के नेता हैं।

महाराष्ट्र के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में ठाकुर का दौरा देश की उन 144 संसदीय सीटों पर भाजपा को मजबूत करने की पार्टी की योजना का हिस्सा है जिनमें वह 2019 के चुनाव में हार गयी थी।

शिंदे खेमे की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए ठाकुर ने कहा कि वह संबंधित क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने पर ध्यान देंगे और केंद्रीय योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन के लिए काम करेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मजबूत भाजपा होने से गठबंधन को लाभ होगा। अगर कोई कमी रहेगी तो हम उसे दूर करेंगे। हम चुनाव से पहले, डेढ़ साल में अपने खोये हुए आधार को पाने के लिए काम कर रहे हैं।’’

भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव शिवसेना के साथ गठबंधन में लड़ा था और महाराष्ट्र में 25 में से 23 सीटों पर वह जीती थी, जबकि शिवसेना 23 सीटों पर लड़ी और 18 पर उसे विजय प्राप्त हुई थी।

शिवसेना में बगावत के बाद महाराष्ट्र में पार्टी के 18 में से 12 सांसद शिंदे खेमे में चले गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका