देश की खबरें | दलितों पर अत्याचार के मुद्दे को लेकर राजस्थान विधानसभा में हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बीकानेर में दलित युवक और सलूंबर में दलित अध्यापक की हत्या का मामला सोमवार को राजस्थान विधानसभा में उठा जहां विपक्षी कांग्रेस व अन्य विधायकों ने दलितों के खिलाफ अपराध को लेकर नारेबाजी व हंगामा किया।

जयपुर, 29 जुलाई बीकानेर में दलित युवक और सलूंबर में दलित अध्यापक की हत्या का मामला सोमवार को राजस्थान विधानसभा में उठा जहां विपक्षी कांग्रेस व अन्य विधायकों ने दलितों के खिलाफ अपराध को लेकर नारेबाजी व हंगामा किया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ऐसे मामलों में सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आने पर सवाल उठाया, वहीं संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस आज घड़ियाली आंसू बहा रही है। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

शून्यकाल में भारत आदिवासी पार्टी के विधायक थावरचंद ने सलूंबर के अदवास में एक दलित शिक्षक की तलवार से हत्या का मामला उठाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को अपेक्षाकृत कम मुआवजा देने का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार मुआवजा देने में पक्षपात कर रही है। वहीं कांग्रेस के विधायक पितराम काला ने भी दलितों पर अत्याचार के कई मामले उठाए। उन्होंने बीकानेर में युवक लक्ष्मण मेघवाल की हत्या सहित अनेक मुद्दे उठाते हुए कहा कि प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है?

इसके बाद कांग्रेस व अन्य विपक्षी विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ‘‘यह गंभीर घटना है। दलित अध्यापक को तलवार से काटकर मार दिया गया और सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं, कोई व्यवस्था नहीं, परिवार को नौकरी नहीं।’’

विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी व हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा कि दलितों पर अत्याचार को लेकर कांग्रेस आज घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्‍होंने कहा, ‘‘इनका मकसद विधानसभा की कार्यवाही को नहीं चलने देना है और उसमें बाधा डालना है।’’ पटेल ने कहा कि सीकर जिले में दलित छात्र की हत्या के मामले की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में सदन में तथ्यों सहित पूरी जानकारी दी जाएगी।

हालांकि विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी व हंगामा जारी रखा तो विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दो बजे सदन फिर बैठा तो विपक्ष के सदस्यों ने दलित अत्याचारों के मुद्दे पर नारेबाजी जारी रखी। अध्यक्ष देवनानी ने नारेबाजी कर रहे विधायकों को अपनी अपनी सीट पर जाने की अपील की लेकिन वे नहीं माने। इस बीच कुछ मिनट विधायी कार्य करवाने के बाद देवनानी ने कार्यवाही फिर से आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल द्वारा शनिवार को सदन में कथित तौर पर 'अपशब्द' बोले जाने का मामला भी उठाया। अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि वह इस पर मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद व्यवस्था देंगे।

साथ ही सदन ने पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक अशोक गहलोत को मौजूदा सत्र की बैठकों से अनुपस्थित रहने की अनुमति दे दी। अध्यक्ष देवनानी ने सदन को बताया कि गहलोत ने 'स्लिप डिस्क' हो जाने के कारण 16वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में बैठकों से अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। उन्होंने सदन की सहमति से यह अनुमति देने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक किरोड़ी लाल मीणा भी 'अपरिहार्य कारणों' का हवाला देते हुए इस तरह की अनुमति ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी