देश की खबरें | ओडिशा विधानसभा में हंगामा, विधायकों ने की मंत्री को पद से हटाने, गिरफ्तार करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी हंगामा हुआ जब विपक्षी दल भाजपा तथा कांग्रेस के सदस्य कालाहांडी महिला शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ कथित संबंधों के लिए गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आसन के समक्ष धरने पर बैठ गए।

भुवनेश्वर, दो दिसंबर ओडिशा विधानसभा में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी हंगामा हुआ जब विपक्षी दल भाजपा तथा कांग्रेस के सदस्य कालाहांडी महिला शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी के साथ कथित संबंधों के लिए गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आसन के समक्ष धरने पर बैठ गए।

धरने पर बैठने वाले सदस्य प्रश्न काल शुरू होने से पहले ही आसन के समक्ष मौजूद थे। उनमें से कुछ ने हाथ में तख्तियां ले रखी थीं, जिसमें मिश्रा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई थी।

विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्र ने शीतकालीन सत्र से पहले विधायकों से आग्रह किया था कि विशेष रूप से प्रश्नकाल के दौरान सदन में हंगामा करने से बचें। हालांकि उनके अनुरोध का कोई असर होता हुआ नहीं दिखा।

पात्र ने हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिये स्थगित कर दी।

ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक निजी स्कूल की शिक्षिका के लापता होने के कुछ दिनों बाद 19 अक्टूबर को उसका शव संस्थान के खेल के मैदान से निकाला गया था।

इस सिलसिले में मुख्य आरोपी स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विपक्षी दल मुख्य आरोपी के साथ कथित निकटता को लेकर गृह राज्य मंत्री को हटाने के लिए बीजद सरकार पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\