जरुरी जानकारी | रुचि सोया एफपीओ: कंपनी ने निकासी का विकल्प दिया तो निवेशकों ने वापस ली 97 लाख बोलियां
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी द्वारा निवेशकों को अपनी बोली वापस लेने का विकल्प देने के बाद रुचि सोया इंडस्ट्रीज की 4,300 करोड़ रुपये की सार्वजनिक पेशकश से करीब 97 लाख बोलियां वापस ली गईं हैं।
नयी दिल्ली, 31 मार्च बाजार नियामक सेबी द्वारा निवेशकों को अपनी बोली वापस लेने का विकल्प देने के बाद रुचि सोया इंडस्ट्रीज की 4,300 करोड़ रुपये की सार्वजनिक पेशकश से करीब 97 लाख बोलियां वापस ली गईं हैं।
हालांकि, कंपनी का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) पूरा हो गया है।
सेबी ने सोमवार को रुचि सोया के बैंकरों को एफपीओ के दौरान शेयरों की बिक्री के बारे में अवांछित एसएमएस के प्रसार को लेकर सतर्क करते हुए निवेशकों को अपनी बोलियां वापस लेने का विकल्प देने को कहा था।
सूत्रों ने कहा कि 30 मार्च को पेशकश का अभिदान 3.6 गुना से घटकर 3.39 गुना हो गया, जो 28 मार्च को पेशकश बंद होने का स्तर था। इससे पता चलता है कि लगभग 97 लाख बोलियां वापस ले ली गईं।
उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से विदेशी निवेशकों ने बोलियां वापस लीं।
इससे पहले कंपनी ने सेबी और शेयर बाजारों को बताया था कि एफपीओ में निवेश की संभावनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर उसे कुछ संदेश देखने को मिले हैं। इसमें कंपनी के शेयर बाजार कीमत से कम दाम पर मिलने का उल्लेख है।
कंपनी ने दावा किया कि यह संदेश न तो उसकी तरफ से और न ही उसके निदेशकों, प्रवर्तकों या समूह कंपनियों की तरफ से जारी किया गया है। इस बारे में कंपनी ने जांच की मांग करते हुए हरिद्वार में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)