देश की खबरें | आरएसएस प्रमुख भागवत ने किसानों को दिया गौ-आधारित खेती का संदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने किसानों को गौ—आधारित खेती अपनाने की सलाह देते हुए रविवार को कहा कि खेती के तौर—तरीकों में परिवर्तन देश के लिये ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये जरूरी है।

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 19 मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने किसानों को गौ—आधारित खेती अपनाने की सलाह देते हुए रविवार को कहा कि खेती के तौर—तरीकों में परिवर्तन देश के लिये ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये जरूरी है।

भागवत ने भारतीय किसान संघ द्वारा हस्तिनापुर में आयोजित तीन दिवसीय गौ—आधारित जैविक कृषि कृषक सम्मेलन कार्यक्रम में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा, ''गौ आधारित खेती प्रकृति के चक्र को नहीं बिगाड़ती है। हमारे किसान परेशान हैं। उनकी सारी मांगें पूरी भी नहीं हो सकती हैं इसलिए खेती की लागत को कम करना पड़ेगा। ऐसा केवल गौ आधारित खेती से ही संभव है।''

उन्होंने किसानों से कहा कि वे रासायनिक खेती छोड़कर गौ—आधारित खेती अपनाएं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जमीन 10 हजार साल से भी ज्यादा वक्त से जोती जा रही है। वह आज भी उपजाऊ है। खेती की उपज को अनाप-शनाप तरीके से बढ़ाकर हम उसका नुकसान देख चुके हैं।’’

संघ प्रमुख ने कहा, ''रसायनों (उर्वरकों) के उपयोग वाली खेती करने से रसायन हमारे शरीर के अंदर जा रहे हैं और हमें बीमार कर रहे हैं। हमारे पास खेती करने का सही रास्ता है और हमें उस रास्ते पर चलना होगा।''

भागवत ने कहा कि सरकार नीतियां बदलेगी, लेकिन खेती और प्रकृति को बचाने का काम किसानों को ही करना होगा।

इससे पहले, संघ प्रमुख ने हस्तिनापुर में महाभारत कालीन ऐतिहासिक प्राचीन स्थलों का भ्रमण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट